रामगढ़, फरवरी 22 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। कोतो में सरहुल रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा मनाए जाने को लेकर बुधवार को कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए काली मंदिर परिसर में वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जय प्रकाश सिंह ननकी के अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष यहां पर भव्य तरीके से पूजा की जाएगी। इस वर्ष रामनवमी पूजा न्यू मैदान में मनाया जाएगा। रामनवमी मैदान का कार्य अब अंतिम चरण पर है। यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।पूजा के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सरंक्षक जय प्रकाश सिंह ननकी, मुखिया नुतन सिंह, श्यामली महाता, निधि सिंह, किशोर महतो, अजित कुमार, सोनी खान चुने गए। जबकि अध्यक्ष सुभाष यादव, उपाध्यक्ष सुनिल महली, विकास मुंडा, लोकेश आंनद, सचिव राजा स...