संभल, दिसम्बर 9 -- पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के निर्देश पर सोमवार को कोतवाली में एसपीईएल 3.0 स्टूडेंट पुलिस अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के 113 छात्र-छात्राओं में भाग लिया। सभी को पुलिसिंग से संबंधित जानकारी दी। गोष्ठी में एसएम कॉलेज, बहजोई महाविद्यालय, जीडीसी हयातनगर, एमजीएम कॉलेज संभल, केकेएसएम नरौली, केकेएसएम हजरतनगर गढ़ी, एनकेबीएमजी कॉलेज चंदौसी, मॉडल पब्लिक एजुकेशन कॉलेज चंदौसी और बाबूराम सिंह भाय सिंह मेमोरियल कॉलेज बबराला के 113 छात्रों ने भाग लिया। गोष्ठी में बहजोई सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने छात्रों को बताया कि एसपीईएल कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पुलिसिंग के वास्तविक काम से जोड़ना, उनमें अनुशासन, जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और कानून के प्रति सम्मान बढ़ाना है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.