मुजफ्फर नगर, सितम्बर 21 -- खतौली। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नया आयाम देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश के सभी थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति का वर्च्अल उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन और कार्यप्रणाली से जुड़़ी मानक संचालन प्रक्रिया पुस्तिकाओं का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने मंच से प्रदेश की विभिन्न जन- कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि सरकार उनको सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ ही आर्थिक सशक्तिकरण के लिए भी प्रतिबद्ध है। सीएम योगी ने कहा कि नारी ही शक्ति है, और समाज के विकास में उनकी भागीदारी सर्वोपरि है। सरकार का ...