हापुड़, नवम्बर 8 -- सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध यूट्यूबर वंशिका और उसकी मां के बीच मारपीट और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला कोतवाली हापुड़ नगर में पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने करीब एक घंटे तक दोनों के बुलाकर वार्ता कराई। दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस के काफी समझाने पर भी दोनों नहीं माने और वापस लौट गए। वंशिका ने उसपर मां द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया। जबकि मां ने अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोशल मीडिया पर पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें यूट्यूबर अपनी मां के आवास पर पहुंचती है। जहां पर मां-बेटी के बीच प्लाट और मकान को लेकर विवाद के बाद और मारपीट हो गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया था। वीडियो में व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.