संभल, अप्रैल 24 -- शहर के कोट पूर्वी मोहल्ला निवासी व्यक्ति को धमकाने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस बाराबंकी निवासी कथावाचक और उसके साथी से पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बुधवार को तीसरे दिन भी दोनों युवकों से घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। जिनके आधार पर पुलिस कपिल सिंघल के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है। शहर के मोहल्ला कोट पूर्वी आनंद बिहार कॉलोनी निवासी विपुल गुप्ता के भाई अमित गुप्ता के फोन पर 12 फरवरी को तीन बार फोन किया गया था। उसके साथ ही उनकी पत्नी शालिनी अग्रवाल के फोन पर भी कई बार फोन किया गया था। फोन पर भूमि विवाद को लेकर चल रहे मामले में धमकियां दी गई थीं। विपुल गुप्ता को भी फोन किया लेकिन उन्होंने डर के कारण उठाया नहीं था। विपुल गुप्ता के भाई व पत्नी को धमकाते हुए कहा गया था कि वह मुख्यमंत्री कार्यालय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.