एटा, दिसम्बर 23 -- कोडीन सिरप की सप्लाई के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी के तार बंदायू से जुड़े हो सकते हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि वह अपने गांव पर कभी-कभी ही आता था और ज्यादातर बदायूं में ही रहता है। वहां पर उसकी दवाई की दुकान भी बताई जा रही है। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने पर कई अहम खुलासे हो सकते है। अलीगंज पुलिस, एंटी नॉरकोटिक्स टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए गांव नकटई खुर्द में पंजाब सिंह के तंबाकू के गोदाम में दबिश दी थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी पप्पू ज्यादातर जिला बंदायू में ही रहता था और वहीं पर इसकी दुकान भी बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं आरोपी ने जिला बंदायू में भी सिरप की सप्लाई की होगी। बंदायू से भी तार जुड़ने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी अहम हो गई है। साथ ही मामले में एक और आरोपी का नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.