रामपुर, दिसम्बर 22 -- कोडीन युक्त सीरप की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें दो मुकदमे इसी माह दर्ज हुए हैं, जबकि एक मुकदमा तीन माह पहले दर्ज हुआ था। इस मुकदमे की जांच पूरी कर पुलिस ने दो दवा विक्रेताओं के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। यह मुकदमा आठ सितंबर को शहर कोतवाली में दर्ज किया गया था। औषधि और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोरी गेट के पास एक गोदाम पर छापा मारा था। यहां एक गोदाम में कोडीन युक्त सीरप की 11893 बोतल मिलीं थी, जिसकी कीमत 17 लाख रुपये थी। इस मामले में टांडा थाना क्षेत्र के करीमपुर गर्वी गांव के अब्दुल कादिर, टांडा के ग्राम परसुपुरा के अहसान नूरी और अजीमनगर थाना क्षेत्र के बजावाला गांव के अनीस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मुकदमे की विवेचना उप ...