बिजनौर, जनवरी 12 -- प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप की बिजनौर से लेकर जम्मू कश्मीर तक नशे के लिए बिक्री के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शासन ने फटकार लगाई है। प्रकरण में सुस्त नजर आ रही पुलिस ने फटकार के बाद आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी। कईं लोगों को थाने में लाकर पूछताछ भी की गई। गौरतलब है कि साहिबाबाद, गाजियाबाद की कैडिज लाइफ साइंसेज सीएंडएफ कंपनी से कोडीनयुक्त लाइकारेक्स-टी सीरप को बिजनौर में मेडिकल स्टोरों बेचा था। इन मेडिकल स्टोरों से सीरप को अन्य जिलों और जम्मू कश्मीर में भेजा गया था। प्रारंभिक जांच के बाद औषधि निरीक्षक ने शिवशक्ति बालाजी मेडिकोज और एसवी मेडिकल स्टोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिव शक्ति बाला मेडिकोज केस से जुड़े आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगोलपुरा निवासी अरुण कुमार व ऋषभ, शहर के सा...