गुमला, मार्च 18 -- जारी प्रतिनिधि जारी के बारडीह पारिस मैदान में आयोजित तीन दिनी हॉकी प्रतियोगिता सह चयन टूर्नामेंट का समापन सोमवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में कोड़ी की टीम ने अंबाटोली को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच का शुभारंभ थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद न केवल युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और लक्ष्य प्राप्ति की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल को करियर के रूप में अपनाने की अपील की। मौके पर नुवेल लकड़ा, एलबियुस कुजूर, विल्सन मिंज सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.