बदायूं, मार्च 13 -- बेहोशी की हालत में अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के पास मिले घायल युवक की इलाज को ले जाते समय मौत हो गई।। राहगीरों की सूचना पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव रिजौला के रहने वाले सुनील 35 वर्ष पुत्र हरपाल सिंह दो दिन पहले सोमवार को अपनी ससुराल समरेर गए थे। बुधवार को अलापुर थाना क्षेत्र के म्याऊं से डहरपुर रोड पर कोड़ा जयकरण गांव के पास बेहोशी और घायल हालत में मिलने के बाद उन्हें म्याऊं सीएचसी पर ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सुनील की मौत हो गई। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.