बलरामपुर, दिसम्बर 10 -- ललिया, संवाददाता। कोड़री-मथुरा चौधरीडीह मुख्य सड़क के उच्चीकरण व चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। कोड़री गांव के पास पटरियों को समतल किया जा रहा है। लंबे समय से बदहाल सड़क के नए सिरे से बनने को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी सड़क के निर्माण को लेकर शासन की ओर से लगभग 46 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। पिछले दिनों क्षेत्रीय विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने पूजन-अर्चन कर आधारशिला रखी थी। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के कोड़री-मथुरा चौधरीडी मुख्य सड़क पूरी तहर से खत्म हो चुकी थी। बड़े-बड़े गड्ढों से होकर लोग आवागमन करने को मजबूर हो गए थे। कई सालों से मरम्मत व निर्माण न होने से लोग ठगे महसूस कर रहे थे।गोविंद पाठक, भारत शुक्ल, आलोक अवस्थी, बिहारी सोनी, अरविंद अवस्थी ने कहा कि इस मार्ग की स्थिति वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.