कोडरमा, अक्टूबर 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ ने प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर शनिवार को एक व्यक्ति को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना प्लेटफार्म नंबर चार-पांच पर स्थित एफओबी के पास हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कृष्णकुमार, पिता पिंटू कुमार, निवासी वीरपुर घोषी, थाना घोषी, जिला जहानाबाद, बिहार के रूप में हुई है। कृष्णकुमार के पिट्ठू बैग से 11,000 मिलीलीटर अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,520 रुपये है। गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया गया है। आरपीएफ ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सतर्क के तहत किया गया उल्लंघन रोकने के प्रयास के रूप में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.