कोडरमा, अक्टूबर 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक लावारिस बैग से शराब बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या दो पर स्थित एफओबी (फुटओवर ब्रिज) के पास एक पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पड़ा था। जांच के दौरान उसमें पांच बोतल बियर बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1600 रुपये बताई गई है। बरामद बियर को आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.