कोडरमा, सितम्बर 6 -- कोडरमा,हमारे प्रतिनिधि। ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग से बियर बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, प्लेटफार्म संख्या दो-तीन पर स्थित कालका इंड एक्सप्रेस के पास पड़े एक पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में 7500 मिलीलीटर बियर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 सौ रुपये आंकी गई। बरामद बियर को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.