कोडरमा, फरवरी 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । जिले का परिवहन और खनन विभाग इतना बेबस और लाचार हो चुका है कि यहां के अधिकारियों के नाक के नीचे से एक या दो नहीं पूरे 15 ओवरलोडेड गाड़ियां निकल जाती है, मगर संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगती। अब इसके पीछे लोग तरह-तरह के कारण बता रहे हैं। ताजा मामला एक दिन पहले रविवार की रात का है। कोडरमा जिले के डोचचांच और मरकच्चो के आसपास से एक साथ गिट्टी लदे 15 ओवरलोड गाड़ियां जिले की सीमा से हॉर्न बजाते हुए निकल जाती है। मगर बिहार-झारखंड के रजौली थाना क्षेत्र घुसते चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर जब्त हो जाती है। जांच में पता चलता है कि सभी गाड़ियां ओवरलोड है और बिना चालान के कोडरमा की सीमा पार गर गए हैं। इसके बाद सभी ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। इस कार्रवाई में लगभग डेढ़ दर्जन...