कोडरमा, सितम्बर 12 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जंक्शन से शुक्रवार को दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अब यह ट्रेन सीधे कोडरमा से दानापुर व राजगीर तक चलेगी, जिससे यात्रियों को पटना, दानापुर और राजगीर जाने में काफी आसानी होगी। ट्रेन के कोडरमा आगमन पर क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य रामरतन महर्षि और धनबाद रेल मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से इसका स्वागत किया और ट्रेन को रवाना किया। 23 बोगियों वाली यह ट्रेन शुक्रवार को प्लेटफॉर्म नंबर दो से दानापुर के लिए 2:40 बजे रवाना हुई। इस मौके पर ट्रेन चालक दल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार ने कहा कि इस विस्तार से राजगीर घूमने जाने वाले यात्रियों और पटना में पढ़ाई करने वाले छात्रों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.