कोडरमा, फरवरी 7 -- झारखंड के कोडरमा में कई बच्चों के गायब होने से हड़कंप मच गया। 10 बच्चों के गायब होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और कई घंटों के लगातार प्रयासों के बाद सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन गयाजी के द्वारा रेस्क्यू किया गया है। इस दौरान सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर कोडरमा के जयनगर से ये सभी बच्चे गयाजी कैसे पहुंच गए? बता दें कि कोडरमा के जयनगर प्रखंड के खरियाडीह के एक मुहल्ले से 10 बच्चे अचानक गायब हो गए थे। बच्चों के गायब होने के बाद पहले परिजनों ने खुद से ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बच्चों को तलाश करना शुरू कर दिया, लेकिन कहीं पता नहीं चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.