कोडरमा, मार्च 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर किसानों और उनके जरूरतों को ध्यान में रख कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को तीन किस्त में छह हजार रुपए दिया जाना था। हालांकि जिले के 11 हजार 516 किसानों को ई केवाईसी नहीं होने के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिले में 48 हजार 948 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इसमें से 37 हजार 432 किसानों का ई केवाईसी हो सका है। अभी भी 24 प्रतिशत किसानों का ई केवाईसी नहीं हो पाया है। इसमें चंदवारा प्रखंड में 1612, डोमचांच में 2231, जयनगर प्रखंड में 2091, कोडरमा प्रखंड में 2150, मरकच्चो प्रखंड में 1917 और सतगावां प्रखंड में 1515 किसान का पंजीनियर नहीं हो सका है। जबकि जिले में पूर्व में इस योजना के लिए निबंधित किए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.