कोडरमा, जुलाई 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के चांदेडीह गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय मनीषा कुमारी, पति आशुतोष कुमार रजक के रूप में हुई है। शव खपरैल मकान के कमरे में बांस से बने फंदे से झूलता मिला। मृतका के छोटे भाई नितेश कुमार ने बहन की मौत को आत्महत्या न मानते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए बताया कि बहन की शादी 2021 में आशुतोष रजक से हुई थी। प्रारंभिक दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष द्वारा मनीषा के साथ लगातार कलह व मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी। परिजनों के अनुसार, मनीषा के ससुर महेश रजक एक स्कूल में पारा शिक्षक हैं, जबकि सास आंगनबाड़ी सेविका के पद पर कार्यरत हैं। मृतका का पति बेरोजगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.