कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नगर पंचायत कोडरमा प्रशासन ने बुधवार को सख्ती दिखाते हुए दो दुकानों को बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालन करने पर सील कर दिया। प्रशासक श्री शंभू प्रसाद कुशवाहा के निर्देशानुसार डीएस गारमेंट और परिवार कलेक्शन (राँची-पटना रोड स्थित) को सील किया गया। इन दुकानों को कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद संचालकों ने लाइसेंस नहीं लिया था। इसके अलावा अन्य कई दुकानदारों-मनीष स्टूडियो, विक्रम कुमार, स्टील कॉर्नर, संदीप कुमार सिंह, दिनेश कुमार साव, ग्रैंड शूज आदि-से भी बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय करने पर जुर्माना वसूला गया। झारखंड नगर पालिका अधिनियम 2011 की धारा 455 एवं झारखंड म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस रूल 2017 की कंडिका 2 के तहत किसी भी आवासीय या व्यावसायिक परिसर में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के व्यापार करना ग...