कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बुधवार दोपहर कोडरमा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रोहिणी देवी (65 वर्ष), पति कृष्ण रजक, ग्राम बेकोबार, एक बच्ची को स्कूल छोड़ने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान डोमचांच की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दीपक सिंह (20 वर्ष), पिता अर्जुन सिंह, ग्राम रायडीह, डोमचांच भी घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि महिला के साथ मौजूद बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...