कोडरमा, फरवरी 21 -- जयनगर निज प्रतिनिधि । जिले में लगातार बदलते तापमान से किसान चिंतिंत हैं। रबी मौसम की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मसूर और सरसों इस मौसम में तापमान के उतार-चढ़ाव का सामना कर रही हैं। दिन में बढ़ती गर्मी और रात में अपेक्षाकृत ठंडक फसलों की बढवार को प्रभावित कर सकती है। इस बार ठंड जल्दी कम हो गई, जिससे गेहूं और दलहनी फसलों को पर्याप्त शीतलता नहीं मिली। इसका असर फसलों की बढ़वार और दाना बनने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है। सरसों की फसल में भी तापमान में अचानक वृद्धि से समय से पहले पकने की संभावना बढ़ रही है, जिससे पैदावार प्रभावित हो सकती है। हालांकि कुछ फसलों को इस बदलाव का फायदा भी हो सकता है। तापमान में हल्की वृद्धि से चना और मसूर की फसल को तेजी से बढ़ने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा फसलों में रोगों का प्रकोप अपेक्षाकृत कम हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.