कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में दुर्लभ खनिजों की संभावनाओं को लेकर बड़े पैमाने पर भूगर्भीय सर्वे का काम प्रारंभ हो गया है। इस बार के बजट में इसकी घोषणा की गई थी। यह जानकारी केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी गई थी। यह बातें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी की ओर से साझा की गई है। केंद्रीय मंत्री की ओर से बताया गया है कि परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन परमाणु खनिज निदेशालय द्वारा जी-4 स्तर का भूगर्भीय एवं रेडियोमैट्रिक सर्वे कराया जा रहा है। इसमें रेयर अर्थ मिनिरल्स सहित अन्य खनिजों की संभावनाओं का परीक्षण किया जा रहा है। यदि सर्वे में इन खनिजों की उपस्थिति प्रमाणित होती है, तो यह कोडरमा के औद्योग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.