कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में सर्दी का प्रकोप लगातार जारी है। दिन में कनकनी भरी ठंड के साथ रात में भी ठिठुरन लोगों को परेशान कर रही है। लगातार छह दिनों बाद शुक्रवार को कोहरे से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ठंड का असर और तेज हो गया। उत्तरी-पश्चिमी दिशा से तेज गति से चल रही हवाओं के कारण कोहरा नहीं रहा और सुबह करीब नौ बजे के बाद धूप निकली। कोहरा नहीं रहने के कारण दिन के तापमान में बड़ी गिरावट नहीं आई, लेकिन रात का पारा तेजी से लुढ़क गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण पर्वतीय इलाकों से ठंडी और बर्फीली हवाएं मैदानी क्षेत्रों म...