कोडरमा, जनवरी 5 -- कोडरमा। प्रखंड में विशेष प्रखंड स्तरीय किसान क्रेडिट कार्ड अभियान के दूसरे राउंड के तहत आज कोडरमा प्रखण्ड में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री मनोज रवि विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रखण्ड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड के लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेष रूप से किसानों को बताया गया कि किस प्रकार यह कार्ड ब्याज पर लिया जा सकता है। इस अवसर पर कुछ किसानों को नया किसान क्रेडिट कार्ड का पासबुक भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया गया। बैंक अधिकारियों में बैंक ऑफ़ इंडिया चाराडीह की श्रीमती रुचि रश्मि, बैंक ऑफ़ इंडिया इंदरवा शाखा के प्रबंधक श्री बिपिन कुमार, यूको बैंक ...