कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा,वरीय संवाददाता। जिले के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र को और बेहतर करने के लिए झारखंड सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में बड़ा फैसला लिया गया है। अब जिले के जयनगर के गोहाल में संचालित कोडरमा पोलिटेक्निक कॉलेज में केवल डिप्लोमा ही नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की डिग्री की पढ़ाई भी हो सकेगी। मंगलवार को झारखंड सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में कोडरमा पोलिटेक्निक कॉलेज को आईआईटी और एनआईटी की तर्ज पर विकसित कर "झारखंड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी" अर्थात जेयूटी के रूप में स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। सरकार के इस प्रस्ताव से जिले के छात्रों को उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए बाहर जाने की मजबूरी काफी हद तक कम हो सकती है। वर्तमान में कोडरमा पोलिटेक्निक कॉलेज में लगभग छह सौ छात्र विभिन्न शाखाओं में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं। संस्था...