कोडरमा, दिसम्बर 30 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। एसीबी की टीम मंगलवार की रात कोडरमा के झुमरीतिलैया पहुंची। इस दौरान रांची-पटना मुख्य मार्ग के किनारे स्थित एक एक कार के शोरूम में कागजात की जांच की। जांच के बाद शोरूम को सील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह टीम हजारीबाग से पहुंची थी। इसमें आधा दर्जन अधिकारी शामिल थे। जांच टीम शोरूम के संचालक सह मालिक धीरेंद्र सिंह से भी पूछताछ की। इसके अलावा शोरूम को सील करने के बाद कई पेपर अपने साथ लेकर हजारीबाग की ओर निकल गई। छापेमारी करने पहुंचे एक अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई कोडरमा के अलावा रांची, धनबाद और दुमका में भी की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.