कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 से वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी नारायण यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। शनिवार को निर्वाचन पदाधिकारी अनूप कुजूर ने उन्हें विधिवत वार्ड पार्षद का प्रमाण पत्र प्रदान किया। वार्ड में उनके विरोध में किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण वे निर्विरोध चुने गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद नारायण यादव ने वार्ड वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ वार्ड के विकास के लिए कार्य करेंगे तथा हर परिस्थिति में लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। गौरतलब है कि इससे पूर्व उनकी पत्नी वार्ड संख्या 13 की वार्ड पार्षद रह चुकी हैं। वहीं, नारायण य...