कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में गुरुवार को मानसून की पहली जोरदार बारिश ने नगर निकायों की तैयारियों की पोल खोल दी है। झुमरी तिलैया शहर के साथ-साथ नगर पंचायत कोडरमा क्षेत्र में भी कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेषकर सहाना रोड में सड़क के बीचों-बीच जमा पानी ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व बनी सड़क में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे बारिश के बाद बीच सड़क बने गड्ढों में पानी भर गया। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, नगर परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर नालियों की सफाई नहीं होने से जल निकासी बाधित हो रही है। झुमरी तिलैया के ओवरब्रिज के पास डीएवी स्कूल रोड जाने वाले रास्ते पर भी पानी भरा रहा, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को कठि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.