कोडरमा, मई 23 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। पूर्व-मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रलाल सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक कोडरमा-तिलैया नई रेललाइन अगले साल फरवरी तक पूरा करने पर चर्चा की गई। इसकी लंबाई 65 किलोमीटर है। इसमें से 50 किलोमीटर तक काम पूरा हो चुका है। झारखंड क्षेत्र के 14 किलोमीटर ट्रैक पर सभी आवश्यक प्रक्रिया व निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि गझंडी की ओर जाने वाले मार्ग में रेलवेब्रिज पहले ही बनकर तैयार है। उम्मीद है कि फरवरी 2026 तक यह पूरी रेललाइन चालू कर दी जाएगी। इस रेललाइन के चालू होते ही कोडरमा से राजगीर जाने में यात्रियों को अत्यंत सुविधा होगी। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1600 करोड़ रुपए है। यह जानकरी मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.