कोडरमा, फरवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के तीनों निकाय क्रमश: नगर परिषद् झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा एवं नगर पंचायत डोमचांच में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान कुल मिलाकर 59.08 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के तीनों निकायों में कुल वोटरों की संख्या एक लाख 14 हजार 218 है। इनमें से 67 हजार 476 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे अधिक वोट झुमरीतिलैया नगर परिषद में पड़े। यहां 60.80 प्रतिशत मतदान हुआ। झुमरीतिलैया नगर परिषद में वोटरों की संख्या 72256 है। इसमें से 43933 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद कोडरमा नगर पंचायत में 57.52 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां वोटरों की संख्या 22233 है। इनमें से 12789 लोगों ने वोट डाले। डोमचांच नगर पंचायत में 54.51 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल वोटरों की संख्या 19729 है। इ...