कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना के रांची- पटना मुख्य मार्ग पर स्थित कोडरमा घाटी में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सागर रावत (उम्र 18 वर्ष), पिता मंटू रावत, ग्राम रजौली, जिला नवादा (बिहार) निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सागर रावत कोडरमा से अपने घर रजौली जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक चारपहिया वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.