कोडरमा, फरवरी 8 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा घाटी में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। घाटी के नौवांमाइल के समीप शनिवार की रात एक कंटेनर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और चालक सुरक्षित बच गया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चला गया। हालांकि दुर्घटना के बाद भी सड़क पर यातायात सामान्य रहा और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। बताया जाता है कि कंटेनर कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कोडरमा घाटी में लगातार हो रहे हादसों के कारण लोगों की चिंता बढ़ गई है। सभी सड़क सुरक्षा अभियान का सख्ती से पालन का अनुरोध कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.