कोडरमा, अगस्त 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कोडरमा ग्रामीण मंडल इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के नारों और राष्ट्रप्रेम की लहर से पूरा क्षेत्र सराबोर हो उठा। मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार पंडित के नेतृत्व में यात्रा चाराडीह चौक से प्रारंभ होकर छतरबर पंचायत होते हुए करमा पंचायत के रास्ते महाराणा प्रताप चौक पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा कोडरमा जिला महामंत्री शिवेंद्र नारायण मौजूद रहे। वहीं ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष वासुदेव यादव सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के संयोजक विक्रम सिंह और सह-संयोजक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.