कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के नौआडीह निवासी 60 वर्षीय किशुन दास की गिरिडीह-कोडरमा रेल लाइन पर नौआडीह पुल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किशुन दास कान से थोड़ा कम सुनते थे। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन की आवाज उन्हें सुनाई नहीं दी, जिसके कारण वे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक गांव में ढोल बजाने का कार्य करते थे और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहते थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मामले को लेकर परिजनों द्वारा कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और न ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.