कोडरमा, जून 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि)। डोमचांच थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में गुरुवार शाम करीब पांच बजे करंट से दो मासूम की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दो वर्षीय विश्वजीत प्रताप सिंह (पिता सूरज सिंह) और 14 वर्षीय सरस्वती कुमारी (पिता मैनेजर सिंह) के रूप में हुई है। दोनों आपस में बुआ-भतीजा थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विश्वजीत अक्सर अपने चचेरे दादा के घर खेलने आया करता था। गुरुवार को भी वह घर के अंदर खेल रहा था। इसी दौरान उसने घर के लोहे के गेट को छू लिया, जिसमें एक कटा हुआ बिजली तार सटा हुआ था। इससे गेट में तेज करंट दौड़ रहा था। गेट छूते ही मासूम विश्वजीत करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। उसी समय घर के अंदर आटा गूंथ रही सरस्वती ने जब बच्चे को छटपटाते देखा, तो वह दौड़कर उसे बचाने पहुंची। लेकिन जैसे ही उसने भतीजे को छुने की कोशिश की, वह...