कोडरमा, अगस्त 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में शराब दुकानों के आवंटन की लॉटरी में इस बार बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का दबदबा देखने को मिला। जिले के 36 दुकानों के लिए कुल 17 ग्रुप बनाए गए थे, जिनमें 122 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें झारखंड के साथ-साथ बिहार और यूपी से भी बड़ी संख्या में लोगों ने किस्मत आजमाई थी। लॉटरी प्रक्रिया के बाद जिले की करीब 16 दुकानों का संचालन बिहार और यूपी के लोगों को मिलने जा रहा है। इनमें मेघातरी (ग्रुप संख्या 12) की दुकान बिहार निवासी रुचि सिंह के नाम हुई है। वहीं, झुमरी तिलैया (ग्रुप संख्या 6) की दुकान उत्तर प्रदेश निवासी प्रशांत जैसवाल को मिली है। इसके अलावा ग्रुप संख्या 10, 11, 14, 17, 2 और 1 की दुकानें भी बिहार व यूपी निवासियों के नाम आवंटित हुई हैं। झारखंड के हिस्से में भी कुछ दुकाने...