हापुड़, दिसम्बर 26 -- कोतवाली क्षेत्र के गांधी गंज निवासी एक व्यक्ति की कोठी से तारों के बंडल चोरी करने वाले चौकीदार को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के पास से पांच हजार रुपये और चाकू बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी के पास से चोरी किया गया एक तार का बंडल भी बरामद किया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांधी गंज निवासी पुनीत कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कोठी में एक जिला बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी प्रथम निवासी शालू कुमार चौकीदार के पद पर कार्यरत था। बीती 07 दिसंबर की रात को उनका चौकीदार कोठी से तारों के बंडलों को चोरी कर फरार हो गया था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। बुधवार को उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ बुलंदशहर रोड पर गश्त कर रहे थे। तभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.