पलामू, मार्च 18 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के कोठिला गांव स्थित हाईस्कूल में सोमवार को प्रतिभा सम्मान समारोह किया गया। विद्यालय में अध्यनरत रहे छात्र वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि देव प्रसाद यादव, विशिष्ट अतिथि अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव संतोष कुमार राय, प्रधानाध्यापक अदरेश कुमार यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे, आर्मी, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत 17 पूर्ववर्ती छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अपने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.