मिर्जापुर, मार्च 4 -- शेरवां, हिन्दुस्तान संवाद। जमालपुर थाना क्षेत्र के भाईपुर कला गांव स्थित कोटे की दुकान में सोमवार की रात घुसे चोरों ने राशन, इनवर्टर व बैटरी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर महिला कोटेदार ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। अदलहाट-चकिया संपर्क मार्ग पर भाईपुर कला गांव के पास सड़क किनारे मिंता देवी के नाम से सरकारी राशन की दुकान है। रात मिंता के पति छोटू दुकान बंद कर अपने घर सोने चले गए। उसी दौरान देर रात मकान के पीछे लगी खिड़की तोड़कर चोर दुकान में घुस गए। चोरों ने अनाज, इनवर्टर व बैटरी उड़ा दिया। मंगलवार की सुबह छोटू दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान से राशन गायब था। दुकान संचालिका मिंता देवी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.