कौशाम्बी, जून 2 -- सैनी इलाके में सयारा ओवरब्रिज के समीप रविवार सुबह ग्राम प्रधान ने अपने भाई संग मिलकर कोटेदार की पिटाई की थी। मामले में पीड़ित कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर का मजरा चतुरीपुर निवासी चेतमन पटेल पुत्र स्व. हुबलाल ने बताया कि वह गांव का कोटेदार है। पीड़ित की मानें तो रविवार की सुबह वह किसी काम से स्थानीय चौराहा गया था। लौटते वक्त सयारा रेलवे ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर पहुंचते ही ग्राम प्रधान सलाह उद्दीन मिल गए। आरोप है कि अपने भाई फाखर उद्दीन के साथ असलहे से लैश होकर खड़े प्रधान ने कोटेदार को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। गले में रही सोने की चेन लूट ली। गोली मार देने की धमकी दी। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.