मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- राशन वितरण व्यवस्था को लेकर कोटेदारों सोमवार को डीएसओ से मिले। भारतीय सस्ता गल्ला के बैनर तले दिए गए ज्ञापन में कोटेदारों ने तकनीकी और आर्थिक समस्याओं से अवगत कराया। डीलरों ने कार्य करने में भी असमर्थता व्यक्त की। भारतीय सस्ता गल्ला संघ के अध्यक्ष ठा. सुंदर सिंह सोम के नेतृत्व में कोटेदारों ने डीएसओ ओमहरि वाजवाई को अवगत कराया कि सर्वर और सॉफ्टवेयर की समस्या से ई-पॉस मशीनों से वितरण कठिन काम हो गया है। सर्वर और सॉफ्टवेयर संबंधित समस्याओं के कारण वितरण में अधिक समय लग रहा है। मशीनों में तकनीकी खामियां खत्म कराने, कमीशन में वृद्धि की मांग की गई। डीलरों का कहना है कि लंबे समय से उनके कमीशन में कोई वृद्धि नहीं हुई है। आर्थिक तंगी के कारण वे परेशान हैं और बार-बार आवेदन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। ज्ञापन देने वालो...