नई दिल्ली, मई 14 -- कोटा में एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। यहां सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र तनाव में था। इस घटना को लेकर जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि उसे समझाया जाता था, लेकिन उसने फिर भी ऐसा कदम उठा लिया। मामला कोटा के जवाहर नगर इलाके का है। यहां बिहार का रहने वाला एक छात्र दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को सीबीएसई का रिजल्ट आने के बाद से छात्र तनाव में था और तनाव के चलते ही छात्र ने सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। जहां पर उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक छात्र के मौसा धर्मवीर ने बताया कि मृतक छात्र पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.