लखनऊ, फरवरी 23 -- काशी रेल खंड पर व्यास नगर के पास ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के कार्य के लिए 26 फरवरी को ब्लाक लिया जाना है। जिसके कारण 25 फरवरी को कोटा-पटना और फरक्का एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। ऐसे में यह ट्रेन लखनऊ नहीं आएंगी। इनके अलावा चार ट्रेनों को 26 फरवरी को बीच में रोक कर चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि ब्लाक लिए जाने के कारण 25 फरवरी को लखनऊ होकर चलने वाली छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है, जिसके कारण यह ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। इन ट्रेनों में 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस, 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस, 15734 फरक्का एक्सप्रेस, 15743 फरक्का एक्सप्रेस, 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस और 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन लखनऊ न आकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.