फरीदाबाद, मार्च 30 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट सिटी से कोटा जाने वाले यात्री ओल्ड फरीदाबाद स्टेशन पर सुबह और दोपहर के समय ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह करीब पौने आठ बजे कोटा जाने वाली सोगरिया सुपर फास्ट ट्रेन-20452-51 अगर फरीदाबाद स्टेशन पर रूके तो उनकी परेशानी काफी हद तक कम हो जाएगी। वह आसानी से कोटा तक का सफर कर सकते हैं। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में भी जाना जाता है। यहां स्थित करीब 25 हजार छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाईयों में करीब आठ लाख कामगार कार्यरत हैं। इनमें से अधिकांश राजस्थान के मूल निवासी हैं। बताया जा रहा है कि शहर में राजस्थान के मूल निवासियों की संख्या एक लाख से अधिक है। ऐसे में वह फरीदाबाद स्टेशन से राजस्थान, खासकर कोटा के लिए ट्रेन की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.