बिजनौर, फरवरी 10 -- बिजनौर। थाना मंडावली क्षेत्र में कोटावाली नदी के पास सोमवार देर रात शिवभक्तों की ट्रैक्टर-ट्राली खाई में लटक गई। हादसे में चार कांवड़िए घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-टॉली को खाई से निकलवाया। सोमवार को अमरोहा के 20 शिवभक्त गंगाजल लाने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हरिद्वार से जा रहे थे। सोमवार रात करीब डेढ़ बजे कोटावाली नदी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में लटक गई। सूचना पर पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने अन्य शिवभक्तों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। दुर्घटना में खेमपाल (35) पुत्र हरि सिंह, ओमवती (72) पत्नी ईश्वरी प्रसाद, गीता (40) पत्नी गजेंद्र और दयावती (45) पत्नी मनोज कुमार निवासी ग्राम मंगू...