घाटशिला, दिसम्बर 24 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र की माटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव में बुधवार को एक किशोरी(17) ने पेड़ पर दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे फिर बहरागोड़ा पुलिस को सूचना दी। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने पिता गुलाब मांडी से पुत्री जोबा मांडी की खुदकुशी की जानकारी ली। लेकिन वह कुछ नहीं बता पाये। फिर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर बहरागोड़ा सीएचसी लायी। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने जांच कर मृत घोषित किया। बहरागोड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात किशोरी घर पर खाना खाकर सोई हुई थी। बुधवार की सुबह घर में देखा तो वो घर में नहीं थी तो आस पड़ोस के घरों में जाकर पूछताछ की। घ...