घाटशिला, दिसम्बर 24 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के माटिहाना पंचायत अंतर्गत कोटशोल गांव में बुधवार को एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। जहां गुलाब मांडी की 17 वर्षीय पुत्री जोवा मांडी ने घर के पास एक पेड़ पर अपने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचकर देखा। जहां थोड़ी देर बाद बहरागोड़ा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू किया तथा परिजनों से पूछताछ की। फिर शव को अपने कब्जे में लेकर बहरागोड़ा सीएचसी लाया। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने जांच कर मृत घोषित किया। तत्पश्चात बहरागोड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टेम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनु...