मोतिहारी, फरवरी 7 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। कोटवा के बैंक लूट कांड का वांटेड अपराधी को पीपराकोठी थाना पुलिस ने आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया। वाहन चेकिंग के दौरान अपराधी देसी पिस्टल व कारतूस के साथ धराया। युवक की पहचान महुआवा के आशीष बाबू उर्फ गोलू कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच पर चांद सरैया फ्लाईओवर ब्रिज के पास विशेष छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तलाशी के क्रम में एक युवक के पास से एक देसी पिस्टल व दो कारतूस बरामद किया गया। मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया । बताया जाता है कि कोटवा में वर्ष 23 में हुई एक बैंक लूट कांड का वांटेड था। गिरफ्तार अपराधी आर्म्स एक्ट का भी अभियुक्त है। छापेमारी दल में पुअनि सह थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार, पुअनि धनंजय कुमार, पुअनि नंदला...