देवघर, मार्च 11 -- देवघर, प्रतिनिधि । राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला में कोटपा-2003 (सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम, 2003) के विभिन्न धाराओं को लागू करने हेतु सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी एवं डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी एनसीडी के निर्देश पर सोमवार को मधुपुर थाना के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान, सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर नियंत्रण रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग देवघर के जिला स्तर छापामारी दस्ता टीम ने मधुपुर रेलवे स्टेशन कॉलेज रोड और स्कूल के आसपास स्थित दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान 9 दुकानदारों से कुल 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। ए.एस.आई. धनंजय कुमार मिश्रा और जिला परामर्शी अभिमन्यु दांगी ने बताया कि सार्वजनिक स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.